नक्सलबाड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। फिर से नक्सलबाड़ी में मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि गुप्त सूत्रों के आधार पर नक्सलबाड़ी पुलिस ने नक्सलबाड़ी चाय बागान संलग्न इलाके में अभियान चलाकर 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के नाम मोहम्मद साबिर आलम (31) और निताई विश्वास(29)है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।