नक्सलबाड़ी, 8 अप्रैल (नि.सं.)। टिकट नहीं मिलने के बावजूद पूर्व विधायक तथा जीएनएलएफ नेता नीरज जिम्बा ने भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन को शुभकामनाएं दी और उनसे मुलाकात की। इस दिन आनंदमय बर्मन ने माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में हाथीघिसा के जमीदारगुड़ी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इसी दौरान वीरसिंह जोत इलाके में नीरज जिम्बा ने उनसे मुलाकात कर चुनाव के लिए अग्रिम बधाई दी।
नीरज जिम्बा ने कहा कि आजकल कई “हाइब्रिड नेता” है, लेकिन आनंदमय बर्मन एक साधारण और अच्छे व्यक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट नहीं मिलने के बावजूद वह अपने सहयोगियों के लिए प्रचार कर रहे है और उनका मुख्य लक्ष्य गोरखालैंड है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह दो बार विधायक रह चुके है और भविष्य में फिर अवसर मिलेगा, लेकिन राज्य में बदलाव निश्चित है।
वहीं, आनंदमय बर्मन ने कहा कि उनका प्रचार अभियान अच्छा चल रहा है। उनके साथ उनके अच्छे संबंध है और आने वाले समय में वे साथ मिलकर काम करेंगे।
