नक्सलबाड़ी, 8 अप्रैल (नि.सं.)। टिकट नहीं मिलने के बावजूद पूर्व विधायक तथा जीएनएलएफ नेता नीरज जिम्बा ने भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन को शुभकामनाएं दी और उनसे मुलाकात की। इस दिन आनंदमय बर्मन ने माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में हाथीघिसा के जमीदारगुड़ी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इसी दौरान वीरसिंह जोत इलाके में नीरज जिम्बा ने उनसे मुलाकात कर चुनाव के लिए अग्रिम बधाई दी।
नीरज जिम्बा ने कहा कि आजकल कई “हाइब्रिड नेता” है, लेकिन आनंदमय बर्मन एक साधारण और अच्छे व्यक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट नहीं मिलने के बावजूद वह अपने सहयोगियों के लिए प्रचार कर रहे है और उनका मुख्य लक्ष्य गोरखालैंड है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह दो बार विधायक रह चुके है और भविष्य में फिर अवसर मिलेगा, लेकिन राज्य में बदलाव निश्चित है।
वहीं, आनंदमय बर्मन ने कहा कि उनका प्रचार अभियान अच्छा चल रहा है। उनके साथ उनके अच्छे संबंध है और आने वाले समय में वे साथ मिलकर काम करेंगे।
नक्सलबाड़ी में जीएनएलएफ नेता नीरज जिम्बा ने उम्मीदवार आनंदमय बर्मन को दी शुभकामनाएं

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में लोन दिलाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी, फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी,18 नवंबर (नि.सं.)। पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मानिक पाल है। आरोप है कि महिला के दस्तावेज और मोबाइल ओटीपी का इस्तेमाल कर उसके नाम पर 82,900 रुपये का आईफोन-17 लोन करवाया गया, जबकि…
उत्तर बंगालनक्सलबाड़ी में 95 लाख रुपये की लागत से लगेंगी 141 सोलर लाइटें, काम शुरू
नक्सलबाड़ी, 18 नवंबर। (नि.सं.) नक्सलबाड़ी में सोलर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। उत्तर बंगाल विकास विभाग की आर्थिक सहायता से करीब 95 लाख रुपये की लागत से कुल 141 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। बुधवार को नक्सलबाड़ी के खेमची नदी स्थित छठ घाट पर सोलर लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा नक्सलबाड़ी के छठ…
सिलीगुड़ीपारिवारिक विवाद के बीच अवैध निर्माण का खुलासा, सिलीगुड़ी नगर निगम ने चलाया बुलडोजर अभियान
सिलीगुड़ी, 18 नवंबर। (नि.सं.) पारिवारिक विवाद के चलते एक मकान में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। एक भाई की शिकायत के आधार पर जांच में जुटे सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों ने मकान के विभिन्न हिस्सों में निर्माण संबंधी कई अनियमितताएं पाई। इसके बाद नियमानुसार नोटिस जारी कर बुधवार को नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण तोड़ने…
उत्तर बंगालसर्दियों की शुरुआत के साथ गाजोलडोबा पहुंचे बांग्लादेशी गुड़ कारीगर, खजूर के गुड़ की खुशबू से महकने लगे बाजार
गाजोलडोबा, 18 नवंबर (नि.सं.)। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खजूर के रस और गुड़ की मांग बढ़ने लगी है। इसी के साथ बांग्लादेश से खजूर के गुड़ बनाने वाले कारीगर भी उत्तर बंगाल पहुंचने लगे हैं। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के गाजोलडोबा स्थित दूधिया गांव में बांग्लादेश के तीन कारीगर खजूर का गुड़ बनाने के काम में जुट…
