जानकारी के अनुसार, रविवार को नदी में बच्ची का शव बहता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, बच्ची दो से तीन घंटे या लगभग एक दिन हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद बच्ची को नदी में फेंक दिया गया होगा। इसके बाद नदी की धारा में बहते हुए शव कामरंगागुड़ी के पास पहुंचा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।




