सिलीगुड़ी में ICAI के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन  

सिलीगुड़ी, 3 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के नव-निर्मित भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। मंगलवार को सिलीगुड़ी के कावाखाली न्यू टाउनशिप में इस नए भवन का उद्घाटन संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में ICAI के अध्यक्ष सीए चरणज्योत सिंह नंदा, केंद्रीय परिषद के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे।
इस नए भवन के माध्यम से उत्तर बंगाल के विद्यार्थियों और पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी पेशेवर दक्षता बढ़ेगी और वे देश के आर्थिक विकास में और अधिक योगदान दे सकेंगे। इस भवन के उद्घाटन को सिलीगुड़ी और पूरे उत्तर बंगाल में चार्टर्ड अकाउंटेंट पेशे के विस्तार और पेशागत विकास की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।


इस अवसर पर ICAI के अध्यक्ष ने कहा कि यह नया भवन उत्तर बंगाल और आसपास के क्षेत्रों के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए एक मजबूत पेशेवर आधारभूत संरचना तैयार करेगा। यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाएं और विभिन्न पेशेवर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो इस क्षेत्र के पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *