निर्धारित रूट पर नहीं चल रही टोटो, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी,6 जनवरी (नि.सं.)। निर्धारित रूट करने के बाद भी टोटो रूट के अनुसार नहीं चल रहा है। आज उन टोटो के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के जंक्शन ट्रैफिक गार्ड ने अभियान चलाया है।शहर में भीड़ कम करने के लिए कुछ महीने पहले टोटो का रूट किया गया था।


साथ ही टोटो में नीले, पीले, हरे और बैंगनी रंग के स्टिकर भी लगाए गए।इसके बाद भी टोटो निर्धारित रूट को छोड़ सभी रूटों पर चल रही है। इसी को लेकर जंक्शन ट्रैफिक गार्ड की पुलिस ने आज अभियान चलाया है। आज कई टोटो को जब्त कर जुर्माना लगाया गया। साथ ही टोटो चालकों को निर्धारित रूट पर टोटो चलने की चेतावनी दी गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *