राजगंज, 12 फरवरी (नि.सं.)। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता के बीच राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने मानव कल्याण के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया। गुरुवार को राजगंज के बेलाकोबा स्थित पातिलाभाषा कदमकला काली मंदिर के सामने यह महायज्ञ संपन्न हुआ।
हाल के दिनों में राजगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान गई है। सड़क हादसों में तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं की मौत से इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। मानव कल्याण और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की कामना के साथ इस महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में हादसों में जान गंवाने वालों के परिजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी के मंगल और आगे ऐसी दुखद घटनाएं न होने की प्रार्थना की।
इस दौरान जलपाईगुड़ी जिला परिषद की सभाधिपति कृष्णा राय बर्मन, राजगंज तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रुपाली दे सरकार, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मानव कल्याण के लिए महायज्ञ का आयोजन, तृणमूल विधायक की पहल

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीदार्जिलिंग मोड़ पर नया आरओबी का एक हिस्सा खुला, जाम से मिलेगी राहत की उम्मीद
सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। दार्जिलिंग मोड़ पर लंबे समय से जारी जाम की समस्या के बीच रविवार को नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का हिस्सा आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सांसद राजू बिष्ट और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री अजय पोद्दार की मौजूदगी में आरओबी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद नए आरओबी से वाहनों की आवाजाही शुरू हो…
उत्तर बंगालरिश्तेदार के घर से लौट रहे एक युवक की रास्ते में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
जलपाईगुड़ी , 20 सितंबर (नि.सं.)। चाय बागान के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जलपाईगुड़ी के बेरुबारी इलाके की है। मृतक युवक की पहचान मनोजित राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बाइक पड़ी देखी। पास जाने पर उन्हें एक युवक का…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी राउंड टेबल इंडिया की अनूठी पहल, फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्रों को कराया हवाई यात्रा
सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ACE राउंड टेबल 232 ने समाज सेवा के तहत एक अनोखी मिसाल कायम की है। अपने फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत संस्था ने भारती हिंदी विद्यालय के जरूरतमंद छात्रों के एक समूह को उनकी ज़िंदगी की पहली हवाई यात्रा का अनुभव कराया। शनिवार को यह नन्हे यात्री बागडोगरा एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ जाने वाली फ्लाइट…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में नाबालिगा से शादी और प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 19 सितंबर (नि.सं.)। नाबालिगा से शादी करने, उसके साथ यौन संबंध बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने उसके पति एमडी अलीमुद्दिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिलीगुड़ी के आदर्श नगर का निवासी है और ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसी वर्ष मई में नाबालिगा से शादी…
