फांसीदेवा,2 जून (नि.सं)। पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में पति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना फांसीदेवा के घोषपुकुर के कदुभिटा की है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात शराब के नशे में धुत पति अजीत टोप्पो का अपनी पत्नी मास्टि टोप्पो से विवाद हो गया था। उस समय आरोपी ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने महिला को बरामद कर उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया। वहां महिला की मौत हो गई।घटना के बाद फांसीदेवा थाना व घोषपुकुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
