कूचबिहार, 14 जून(नि.सं.)। जिला परिषद व पंचायत समिति प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद बूथ अध्यक्ष सहित 15 लोगों ने तृणमूल कांग्रेस में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह मामला तुफानगंज बालाभूत ग्राम पंचायत के उत्तर बालाभूत नयाचर इलाके के बूथ संख्या 9/241 से सामने आई है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नामांकन दाखिल करने का पांचवा दिन है। इस दिन बूथ अध्यक्ष सहित पंचायत समिति के 25 सदस्यों में से 15 ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका दावा था कि अभिषेक बनर्जी के नवजोआर कार्यक्रम में प्रत्याशी चयन में बूथ कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई थी। किंतु बूथ नंबर 9/241 पर जिस प्रत्याशी का नाम आया है। वह भ्रष्टाचारों में लिप्त है। जिस वजह से प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं कर सकते है। इस कारण बूथ अध्यक्ष सहित 15 लोगों ने पद अपने से इस्तीफा दे दिया। इधर, इस विषय पर तूफानगंज-1 नंबर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बसाक ने किसी प्रकार का टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
पंचायत चुनाव: तूफानगंज में तृणमूल बूथ अध्यक्ष सहित 15 लोगों ने दिया इस्तीफा

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालराजगंज: कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भैंसों की तस्करी की कोशिश, 32 में 23 की मौत
राजगंज, 22 सितंबर (नि.सं.)। कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भैंसों की तस्करी की कोशिश का मामला सामने आया है। राजगंज थाना पुलिस ने तस्करी से पहले एक कंटेनर को जब्त किया है। कंटेनर में कुल 32 भैंसें मिली, जिनमें से 23 की मौत हो चुकी थी, जबकि 9 को जीवित अवस्था में बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह फाटापुकुर ट्रैफिक मोड़ के…
सिलीगुड़ीतीस्ता के तेज बहाव में फंसे हाथी के बच्चे को बचाने वाले पांच मछुआरे सम्मानित
गाजोलडोबा, 22 सितंबर (नि.सं.)। तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह रहे हाथी के बच्चे को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने वाले पांच मछुआरों को सम्मानित किया गया है। पांचों मछुआरों ने नाव लेकर उफनती तीस्ता नदी में उतरकर हाथी के बच्चे की जान बचाई थी। गाजोलडोबा के 12 नंबर इलाके में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सिलीगुड़ी की…
उत्तर बंगालनक्सलबाड़ी में पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने किया सीएडीसी फार्म का निरीक्षण, मिट्टी लैब और कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन
नक्सलबाड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में पंचायत विभाग के अधीन संचालित सीएडीसी फार्म का पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने निरीक्षण किया इस दिन सातभैया फार्म में पंचायत विभाग के राज्य मंत्री शांतनु प्रमाणिक, राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन और विधायक दुर्गा मुर्मू के साथ मंत्री दिलीप घोष ने फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिट्टी की लैब जांच कक्ष और…
सिलीगुड़ीडकैती की साजिश के बीच खुला साइकिल चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। खालपाड़ा चौकी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत राय के रूप में हुई है। वह फूलबाड़ी संलग्न मर्डर मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात खालपाड़ा इलाके में डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों…
