प्रातःभ्रमण के दौरान हाथियों के हमले में वृद्ध घायल, अस्पताल में भर्ती

खोरीबाड़ी,2 सितंबर (नि.सं.)। प्रातःभ्रमण के दौरान हाथियों के झुंड ने हमला कर एक वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वृद्ध का नाम नर बहादुर छेत्री (72)है। वह नक्सलबाड़ी के दक्षिण रथखोला के निवासी है।


बताया गया है कि आज तड़के नर बहादुर छेत्री खोरीबाड़ी के बुरागंज के कालीडांगा इलाके में प्रातःभ्रमण के लिए निकले थे। तभी हाथियों का झुंड झारूजोत जंगल से टुकरियाझार जंगल की ओर जा रहा था। इस दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में हाथियों की दहाड़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को बरामद कर उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा।

फिलहाल उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इस संबंध में कार्शियांग डिवीजन के डीएफओ देबेश पांडे ने कहा कि आज तड़के हाथियों के कॉरिडोर में प्रातःभ्रमण के दौरान वृद्ध के साथ यह हादसा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कॉरिडोर में अंधेरे में न घूमने का भी संदेश दिया। घटना के बाद वनकर्मी माइकिंग कर लोगों को सचेत कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibom