पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, वनकर्मियों की कड़ी मशक्‍कत के बाद पकड़ में आया तेंदुआ

नक्सलबाड़ी, 20 फरवरी (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में भारत-नेपाल सीमा के कालुआजोत में एक तेंदुए के पेड़ पर चढ़ जाने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, तेंदुए को देखने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये।


स्थानीय लोगों ने आज सुबह कालुआजोज में एक पेड़ पर उक्त तेंदुए को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी वनविभाग को दी गई। घटना की खबर मिलते ही टूकरिया वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ काट कर तेंदुए को उतारा गया।

हांलाकि, पेड़ से उतरने के बाद तेंदुआ फरार हो गया। लेकिन वनकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया। वहीं,वनकर्मियों द्वारा तेंदुए को पिंजरे में फंसाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *