राजगंज 15 नवंबर(नि.सं)। विधायक खगेश्वर राय ने बिरसा मुंडा की जयंती पर शिकारपुर और सरस्वती चाय बागानों में दो नई प्रतिमाओं का अनावरण किया गया है।
इस दिन, सबसे पहले राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर चाय बागान के मध्य बेलाकोबा के बटतला मोड़ पर धमसा मादल के साथ रैली निकालकर एक नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया गया।
पश्चिम बंगाल सरकार के आदिवासी विकास विभाग की वित्तीय सहायता से लगभग 5 लाख 11 हजार रुपये की लागत से शिकारपुर चाय बागानों के मध्य बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
इसके साथ ही, राजगंज के मंतादारी ग्राम पंचायत अंतर्गत सरस्वती चाय बागानों के मध्य में बिरसा मुंडा की एक और प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस कार्यक्रम में राजगंज विधायक खगेश्वर राय, राजगंज पंचायत समिति अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, जिला परिषद सदस्य रणवीर मजूमदार, शिकारपुर ग्राम पंचायत प्रधान प्रभा कुजूर आदि उपस्थित थे।
