राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

राजगंज,12 जनवरी (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से 163वीं स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। रविवार को राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। इसी तरह राजगंज के माझियाली ग्राम पंचायत अंतर्गत भुटकी हाट में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। तृणमूल नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, राजगंज पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष अहिदर रहमान, जलपाईगुड़ी जिला परिषद के कर्माध्यक्ष रणबीर मजूमदार, माझियाली ग्राम पंचायत के प्रधान सुमित दत्त, बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समिजुउद्दीन अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

इस संबंध में राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी ने कहा कि आज राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने ब्लॉक और क्षेत्रीय नेताओं के साथ स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा युवापीड़ी को मैदान में उतरने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *