राजगंज में 7 फुट लंबा अजगर बरामद

राजगंज, 21 मई (नि.सं.)। राजगंज में 7 फुट लंबा अजगर बरामद किया गया है। राजगंज ब्लॉक के सुखानी ग्राम पंचायत अंतर्गत स्कूल पाड़ा में आज सुबह एक विशालकाय अजगर देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


स्थानीय निवासियों ने झाड़ियों के भीतर उक्त 7 फुट लंबा अजगर को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पर्यावरण प्रेमी संगठन को दी गई। खबर मिलते ही पर्यावरण प्रेमी संगठन के कर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को बरामद किया। संगठन की ओर से बताया गया है कि अजगर को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *