राजगंज में बांस की झाड़ियों आठ फुट लंबा अजगर

राजगंज, 24 सितंबर(नि.सं.)। राजगंज में बांस की झाड़ियों आठ फुट लंबा अजगर बरामद किया गया है। बताया गया है कि आज सुबह राजगंज ब्लॉक के सुखानी ग्राम पंचायत अंतर्गत महानपाड़ा इलाके में चाय बागान के बीच एक बांस की झाड़ियों में स्थानीय लोगों ने एक विशाल अजगर को देखा।


इसके बाद इसकी जानकारी ग्रीन जलपाईगुड़ी स्वंयसेवी संगठन को सूचना दी गई।खबर मिलते ही ग्रीन जलपाईगुड़ी स्वयंसेवी संगठन के सचिव अंकुर दास और क्रीड़ा सचिव विवेक झा मौके पर पहुंचे और बांस काटकर अजगर को बरामद किया। उक्त आठ फुट लंबा बर्मीज अजगर को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *