राजगंज, 10 मई (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने जलाशय से गांजे के दो पैकेट बरामद किए है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन दोनों पैकेट में कितने किलो गांजा है। आज सुबह संन्यासिकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत लालस्कूल बलाबाड़ी इलाके में एक जलाशय से उक्त गांजे को बरामद किया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज स्थानीय लोगों ने जलाशय में गांजे के दो पैकेट बहता देखा। इसके बाद इसकी जानकारी राजगंज को दी गईं खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जलाशय से गांजा के दो पैकेट बरामद किया।
राजगंज पंचायत समिति के सदस्य रौशन हबीब ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि गांजे के दो पैकेट किसने छोड़ा है। लेकिन यह समाज के लिए बहुत बुरा है। पुलिस ने दो दिन पहले कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आज फिर से गांजा बरामद हुआ। इसलिए मैं पुलिस से उचित जांच करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहूंगा।
