राजगंज में मनाया गया आदिवासी समुदाय का सरना

राजगंज, 21 मई (नि.सं.)। राजगंज में आदिवासी समुदाय का सरना पर्व मनाया गया। आज शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सरना पर्व मनाया गया।आज मंतादारी ग्राम पंचायत के फकटिया मोड़ से शिमुलगुड़ी तक एक शोभायात्रा निकाली गई।


इसके अलावा शिमुलगुड़ी में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा राजगंज ब्लॉक में यह पहला सरना उत्सव का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में कई लोग शामिल हुए। सरना पूजा कमिटी के सदस्यों ने कहा कि आदिवासियों की भाषा, धर्म और संस्कृति अलग होती है।

आधुनिकता के स्पर्श में संस्कृतियां खोने की कगार में है। इसलिए आदिवासी समाज ने संस्कृति को जीवित रखने की यह पहल की है। मुख्य रूप से जागरूकता अभियान के उद्देश्य से आज सरना पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *