राजगंज में प्रचार के दौरान तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन ने बीजेपी की पंचायत सदस्य को लगाया गले 

राजगंज, 9 अप्रैल (नि.सं.)। चुनावी माहौल के बीच सौजन्य की एक तस्वीर सामने आई है, जहां बीजेपी की एक पंचायत सदस्य को तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन ने गले लगाकर अभिवादन किया।गुरुवार को राजगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन की मुलाकात बीजेपी की एक पंचायत सदस्य से हुई। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी।
हर दिन की तरह इस दिन भी स्वप्ना बर्मन ने राजगंज विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया। इसी क्रम में वह बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के सेल्टरबाड़ी इलाके में पहुंची। वहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आम लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं व मांगें सुनी।
इसी दौरान उनकी मुलाकात बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के सेल्टरबाड़ी क्षेत्र की बीजेपी पंचायत सदस्य बबिता मंडल से हुई। राजनीतिक मतभेद होने के बावजूद दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। मुस्कुराते हुए बातचीत के साथ-साथ उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया।
राजनीतिक जानकारों का मा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *