राजगंज में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

राजगंज,8 अप्रैल (नि. सं.)। एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना आज सुबह राजगंज ब्लॉक संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत भुंदारुगछ गांव में घटी। मृतक का नाम सयफर अली (45) है।


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सयफर पेशे से चावल व्यवसा करता था। वह कल सुबह काम के लिए घर से निकला था। जब वह कल रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसे विभिन्न स्थानों पर खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में आज सुबह उसका शव उसके घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिवार के सदस्यों को समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ।

दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *