सिलीगुड़ी, 30 दिसंबर (नि.सं.)।सिलीगुड़ी नगर निगम को राज्य सरकार से कितने रूपये मिले इस पर वर्तमान नगर बोर्ड अपना श्वेत पत्र प्रकाशित करें।तृणमूल के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष रंजन सरकार ने ऐसे ही मांग की है।
सिलीगुड़ी नगर बोर्ड सत्ता में आने के बाद से शहर के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य द्वारा राज्य सरकार पर आर्थिक उपेक्षा करने का आरोप लगाये जा रहे है। तृणमूल के वार्ड को-ऑडिनेटर रंजन सरकार ने एक बार फिर कहा है कि शहर के प्रशासक द्वारा की गई यह मांग पूरी तरह से असत्य थी।
रंजन सरकार ने कहा कि राज्य सरकार अपने काम के रिकॉर्ड लेकर लोगों के घरों पर जा कर रिर्पोट दिखा रहे है। सिलीगुड़ी नगर बोर्ड भी आर्थिक उपेक्षा जैसे बेबुनियाद आरोप को श्वेत पत्र के माध्यम से प्रकाशित करेें।
