कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल था। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि कॉलेज को एक मॉडल संस्थान के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। करीब 30 करोड़ रुपये की प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की प्रतिष्ठा दूर-दूर तक है और यहां से पढ़ाई करने वाले कई छात्र देश के विभिन्न हिस्सों में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। भविष्य में भी इस परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन मिलकर काम करेंगे।




