पुलिस के अनुसार, उसके पास से 7 पीस गलाया हुआ सोना बरामद हुआ है, जिसका कुल वजन 202 ग्राम से अधिक है। इसमें दो बिस्कुटनुमा टुकड़े और पांच अन्य सोने के टुकड़े शामिल है। आरोपी बरामद सोने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पुलिस को आशंका है कि सोने को पहचान छिपाने के लिए गलाकर बिहार से सिलीगुड़ी लाया गया था। यह किसी चोरी या डकैती की घटना से जुड़ा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है।





