सिलीगुड़ी, 11 जून (नि.सं.)। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने माटीगाड़ा में बालासन ब्रिज और राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (सी) का निरीक्षण किया। आज राजू बिष्ट ने सबसे पहले बालासन ब्रिज के काम का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 (सी) के काम के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी बातचीत किए। इस दौरान राजू बिष्ट के साथ भाजपा नेता अमित जैन, मंजूश्री पाल, अनिता महतो, विवेक सिंह, शालिनी डालमिया व अन्य मौजूद थे।
राजू बिष्ट ने कहा कि जनता ने दूसरी बार मुझे सांसद बनाया है। इलाके की समस्याओं के समाधान के लिए काम करूंगा। सड़क के साथ-साथ पेयजल की भी समस्या है। सिलीगुड़ी में 511 करोड़ रुपये की लागत से अमृत परियोजना के दो काम चल रहे हैं। पहाड़ों में भी विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे सहित सभी कार्य तेजी से चल रहे हैं।
राजू बिष्ट ने माटीगाड़ा में बालासन ब्रिज और राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया निरीक्षण

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़: पत्नी पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दंपति से मारपीट का आरोप, पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य के बेटे पर लगे आरोप
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। पत्नी पर अश्लील टिप्पणी किए जाने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। घटना डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंबिकानगर इलाके की है। इस मामले में पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य कमल बर्मन के बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगा है। मिली…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बंद घर से महिला का शव, इलाके में सनसनी
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। देवीडांगा इलाके से रविवार को एक बंद घर के अंदर से महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान झारी बर्मन (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, झारी बर्मन अपने पति…
सिलीगुड़ीसेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी, रिभा लामा गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। सेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने रिभा लामा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को माटीगाड़ा थाने की मदद से पुलिस ने उत्तरायण इलाके में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सिलीगुड़ी अदालत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी गाड़ी; चालक घायल
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना अंतर्गत मल्लागुड़ी स्थित एनबीएसटीसी डिपो के सामने देर रात तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया, जबकि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो युवतियों समेत…
