राजू बिष्ट ने गृह मंत्री के सिलीगुड़ी दौरे से पहले सभास्थल की तैयारियों का जायजा लिया 

सिलीगुड़ी, 4 मई (नि.सं.)। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सिलीगुड़ी आ रहे है। एनजेपी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में वे एक सभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के दौरे से पहले बुधवार को सांसद राजू बिष्ट ने सभास्थल की तैयारियों का जायजा लिया।


बताया जा रहा है कि गृह मंत्री गुरुवार दोपहर बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से दार्जिलिंग मोड़ जायेंगे। दार्जिलिंग मोड़ पर तेनजिंग नोर्गे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर वहां से नौकाघाट के लिए रवाना हो जायेंगे। जहां पर पंचानन बर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभास्थल के लिए निकल जायेंगे।

बुधवार को राजू बिष्ट ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री जब बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरेंगे तो वहां अलग-अलग समुदायों के लोग उनका स्वागत करेंगे। बंगाल को हिंसा, हत्या, बलात्कार से बचाने के लिए गृह मंत्री का यह दौरा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *