साहुडांगी वैतरणी विद्युत शवदाह गृह का नवीनीकरण, एसजेडीए ने नगर निगम को सौंपा

फुलबाड़ी, 9 फरवरी (नि.सं.)। साहुडांगी स्थित वैतरणी विद्युत शवदाह गृह का नवीनीकरण कार्य पूर्ण कर सोमवार को इसे औपचारिक रूप से सिलीगुड़ी नगर निगम को सौंप दिया गया। एक कार्यक्रम के दौरान सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) ने नगर निगम के मेयर गौतम देव को संबंधित दस्तावेज सौंपे।


जानकारी के अनुसार, एसजेडीए की पहल पर करीब 1 करोड़ 23 लाख 13 हजार रुपये की लागत से इस विद्युत शवदाह गृह का नवीनीकरण किया गया है। इस अवसर पर मेयर गौतम देव के साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, एसजेडीए के चेयरमैन दिलीप दूगड़, मेयर परिषद सदस्य दुलाल दत्त सहित नगर निगम और एसजेडीए के कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस मौके पर मेयर गौतम देव ने बताया कि उत्तर बंगाल विकास विभाग की देखरेख में साहुडांगी में वैतरणी विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया गया था। पहले इसके रखरखाव की जिम्मेदारी फुलबाड़ी-1 ग्राम पंचायत के पास थी। अब एसजेडीए द्वारा नवीनीकरण कार्य पूरा कर इसे सिलीगुड़ी नगर निगम को सौंप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन किया गया है और आने वाले 7 दिनों के भीतर शवदाह गृह पूरी तरह से चालू हो जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *