रायगंज,17 दिसंबर (नि.सं.)। ड्यूटी के दौरान एक एसएसबी जवान की मौत हो गयी। इस घटना से उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के बोग्राम इलाके में मातम छा गया है। मृतक जवान का नाम कनक सिन्हा (47) है। वह रायगंज के बोग्राम इलाके का निवासी थे।
एसएसबी बाहिनी ने रायगंज खरजाघाट श्मशान में तोपों की सलामी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।बताया गया है कि कुछ दिनों पहले वह फालाकाटा के टोटोपाड़ा में भारत-भूटान सीमा बर्डर पर कार्यरत थे। तभी अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ।
इसके बाद उन्हें पहले अलीपुरद्वार अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें सिलीगुड़ी में रेफर कर दिया। एएसआई कनक सिन्हा का बुधवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।आज सुबह एसएसबी अधिकारियों और जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को रायगंज में लाया।