नियंत्रण खोकर सब-कैनाल में गिरी टोटो, चालक बाल-बाल बचा

राजगंज, 21 जनवरी (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत आमबाड़ी–गोकुलभिटा इलाके में एक टोटो वाहन अनियंत्रित होकर सब-कैनाल के पानी में जा गिरा। हालांकि, समय रहते चालक के वाहन से कूद जाने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, टोटो हरिचरणभिटा की ओर जा रही थी। उस समय वाहन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। गोकुलभिटा इलाके में पहुंचते ही अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और टोटो सीधे सब-कैनाल में जा गिरी। खतरे को भांपते हुए चालक पहले ही टोटो से उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से टोटो को सब-कैनाल के पानी से बाहर निकाला गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *