सिलीगुड़ी, 8 अगस्त (नि.सं.)। ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद राजू (38) उर्फ बुलेट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 278 ग्राम ब्राउन शुगर और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर बीती शाम माटीगाड़ा पुलिस टीम ने परिवहन नगर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध हालत में मौजूद आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 278 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जिसके बाद माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
