सिलीगुड़ी, 8 अगस्त (नि.सं.)। सेवक रोड स्थित एक चर्चित बार एंड पब के मालिक से कथित ‘दबंगई टैक्स’ मांगने और धमकी देने के मामले में भक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नाम गोपाल शील है, जिसे रायगंज से गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बार एंड पब मालिक राहुल साह के बिजनेस पार्टनर वसीम खान ने हाल ही में भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में ‘दबंगई टैक्स’ की मांग, धमकी और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस मामले में भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह सलूजा, बंगीय हिंदू महामंच के नेता विक्रमादित्य मंडल, गोपाल शील और अभिजीत घोष के नाम एफआईआर में शामिल हैं।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गोपाल शील के रायगंज में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और सिलीगुड़ी लेकर आई।





