सिलीगुड़ी, 8 अगस्त (नि.सं.)। नगर सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर शनिवार को सीपीआई (एम) के 3 नंबर एरिया कमेटी ने तीखा असंतोष जताते हुए बरो ऑफिस में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बोरो ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों के हाथों में ज्ञापन सौंपा।
सीपीआई (एम) ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सिलीगुड़ी नगर निगम पर भाजपा का नियंत्रण है, जिसके कारण नगर सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। पार्टी ने जल्द से जल्द नगर निगम चुनाव कराने और आम जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को ही बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की।
सीपीआई (एम) का यह भी आरोप है कि भाजपा विभिन्न वार्डों में अपने प्रतिनिधियों को बैठाकर कब्जे के जरिए काम चला रही है, लेकिन लोगों को सही सेवाएं देने में विफल हो रही है। नगर निगम में किसी भी जरूरी प्रमाण पत्र के लिए आम लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
इसके अलावा शहर की सड़कों की स्थिति भी बेहद खराब बताई गई। इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से नाराजगी जताते हुए बरो ऑफिस में ज्ञापन सौंपा गया।
