सिलीगुड़ी, 09 अगस्त (नि.सं.)। परम शक्ति पीठ सेवा परियोजना के पहल पर सिलीगुड़ी में एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पद्मभूषण से सम्मानित पूजनीय दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी उपस्थित रही।
उत्तर बंगाल मारवाड़ी भवन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूजनीय दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी ने अपने प्रवचन के माध्यम से उपस्थित भक्तों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
