राजगंज, 09 अगस्त नि.सं.)। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान अंचल के तसर मोहम्मद पारा इलाके के चाउलहाटी सीमा से शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि सीमा के पास अपनी जमीन पर काम कर रहे एक भारतीय युवक को बांग्लादेशी नागरिकों ने पकड़कर अपने देश ले गए। युवक की पहचान दीपंकर गोप के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे दीपंकर गोप सीमा गेट पार कर जीरो लाइन पर स्थित अपनी जमीन में काम करने गए थे। आरोप है कि कांटेदार तार के पार स्थित अपने चाय बागान में दवा छिड़काव के दौरान बांग्लादेश के कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जबरन सीमा पार ले गए।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस बीच, इस घटना के पीछे बदले की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक बांग्लादेशी बुजुर्ग महिला भारत में घुस आई थी, जिसे बीएसएफ ने पकड़ लिया था। चर्चा है कि उस महिला को लौटाने के बदले दीपंकर को छोड़ने की बात कही जा रही है, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपंकर को बांग्लादेश ले जाने के बाद उनके भाई को वीडियो कॉल के जरिए उन्हें दिखाया गया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि दीपंकर अपनी जमीन पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें जबरन उठा ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, चाउलहाटी बीएसएफ कैंप के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक को वापस लाने के लिए बीएसएफ द्वारा बीजीबी (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) से संपर्क किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर फ्लैग मीटिंग के जरिए मामले के समाधान की कोशिश की जाएगी।
राजगंज में खेत में काम करने गए युवक को ‘अगवा’ कर बांग्लादेश ले जाने का आरोप

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। रेगुलेटेड मार्केट के फल मंडी इलाके में बुधवार शाम नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मालवाही वाहनों के वहां से जाने के बाद…
उत्तर बंगालराजगंज: बेलाकोबा बटतला से गेटबाजार तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू
राजगंज, 16 सितंबर (नि.सं.)। लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में है। बेलाकोबा बटतला से गेटबाजार तक सड़क को चौड़ा करने की पहल शुरू की गई है। बुधवार को सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों ने इलाके में सड़क…
सिलीगुड़ीशिवमंदिर स्थित एक शॉपिंग मॉल से एसी की तार चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। शिवमंदिर स्थित एक शॉपिंग मॉल से दो एसी की तार चोरी होने के मामले में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निक्की दास के रूप में हुई है। चोरी की घटना 9 सितंबर को हुई थी। घटना के बाद शॉपिंग मॉल के मालिक ने माटीगाड़ा थाने में…
उत्तर बंगालनक्सलबाड़ी के रायपाड़ा में घर में लगी भीषण आग, जलकर राख
नक्सलबाड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के रायपाड़ा इलाके में बुधवार दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में पूरा घर जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि जिस समय घर में आग लगी, उस वक्त मकान में ताला लगा हुआ था। सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी…
