सिलीगुड़ी, 09 अगस्त नि.सं.)। सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास से सटे खुदीरामपल्ली इलाके में एक मालवाहक लॉरी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की पत्नी और एक छोटा बच्चा घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात अचानक लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। उस समय वाहन के अंदर चालक की पत्नी और एक बच्चा मौजूद थे, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बरामद कर आनन-फानन नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
हादसे में पास की एक दुकान को आंशिक नुकसान पहुंचा, जबकि एक घर बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही आशिघर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और लॉरी को कब्जे में लेकर फाड़ी ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
