वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इलाके में चोरी की साल लकड़ी की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी बीच शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर घोषपुकुर वन विभाग की टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया और मौलानी इलाके में साल लकड़ी से लदी एक गाड़ी को जब्त कर लिया।
हालांकि, वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जब्त की गई साल लकड़ी की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की गई पिकअप वैन को भी वन विभाग ने जब्त कर लिया है।
इस संबंध में घोषपुकुर रेंज के रेंजर वांगटू लामा ने बताया कि तस्करी के खिलाफ आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।




