बताया जा रहा है कि पुलिस ने नक्सलबाड़ी के पानीघाटा मोड़ पर बालू लदे डंपर को रोककर जांच की। चालक के पास बालू से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने अवैध रूप से बालू ले जाने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मासरेकुल आलम के रूप में हुई है। वह बिहार के किशनगंज का रहने वाला है।
गिरफ्तार आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।




