स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना के बाद दोनों छात्र संगठनों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए।
लगातार तनाव के कारण कॉलेज परिसर में भय का माहौल बन गया। छात्र संगठनों ने घटना के कारणों की जांच की मांग उठाई है। साथ ही कॉलेज में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग छात्र संगठनों ने की है। फिलहाल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।





