वहीं, सिलीगुड़ी में भी SFI के कुछ सदस्यों द्वारा ABVP की एक छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसके साथ अश्लील व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर ABVP सदस्यों ने तीखी नाराजगी जताई है।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को ABVP सिलीगुड़ी इकाई की ओर से थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही घटना के विरोध में संगठन के सदस्यों ने सिलीगुड़ी थाने में FIR दर्ज कराई।
ABVP का आरोप है कि शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हिंसा और छात्रों के साथ उत्पीड़न की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। संगठन ने आरोपियों के खिलाफ जल्द जांच कर कानूनी एवं कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।





