पुलिस के अनुसार, आरोपी सिलीगुड़ी के इस्कॉन मंदिर रोड स्थित अपने दोस्त के अपार्टमेंट में ठहरा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर उसके सामान और बैग की तलाशी ली। इसी दौरान कफ सिरप बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर भक्तिनगर थाने लाया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने प्रतिबंधित कफ सिरप सिलीगुड़ी में कहां से खरीदा था और इसे कहां ले जाकर बेचने की योजना थी।





