दार्जिलिंग जिला वाममोर्चा के नेतृत्व में विरोध मार्च और सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद वाम मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता नगर निगम परिसर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
वाम मोर्चा का आरोप है कि लंबे समय से निर्वाचित नगर बोर्ड नहीं होने के कारण नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संगठन की ओर से जल्द चुनाव कराकर निर्वाचित बोर्ड के गठन की मांग की गई। इसके साथ ही नागरिक सेवाओं में सुधार, नगर निगम की प्रशासनिक गतिरोध को दूर करने और आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम में भारी पुलिस की तैनाती की गई थी।





