तृणमूल उम्मीदवार शंकर मालाकार ने बारिश को नजरअंदाज कर छाता लेकर चाय बागान में किए प्रचार 

बागडोगरा, 24 मार्च (नि.सं.)। बारिश को नजरअंदाज करते हुए छाता लेकर चाय बागान में प्रचार करने उतरे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शंकर मालाकार।जानकारी के अनुसार, आज बागडोगरा के त्रिहाना चाय बागान क्षेत्र में उन्होंने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं को श्रमिकों के बीच रखा। प्रचार कार्यक्रम में उनके साथ आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष निरजल दे और जिला चेयरमैन संजय टिबरेवाल भी मौजूद थे।
शंकर मालाकार ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस प्रचार में काफी आगे है और इस बार भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री नक्सलबाड़ी में जनसभा करेंगी, जिसके बाद प्रचार और तेज होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट की जीत अब सिर्फ समय की बात है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *