शादी का सपना दिखाकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी से मुकरा, युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,19 मई (नि.सं.)। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में भक्ति नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अर्पण चंद है। वह फालाकाटा का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर की रहने वाली एक युवती काम को लेकर सिलीगुड़ी में रहती है। काम के दौरान कुछ समय पहले युवती की मुलाकात अर्पण चंद से हुआ था। देखते-देखते मुलाकातों का दौर प्यार में बदलता गया। युवती का आरोप है कि अर्पण ने उसे शादी का सपना दिखाकर शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन बाद में शादी करने से मुकर गया।

जिसके बाद युवती ने अर्पण के खिलाफ भक्ति नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए भक्ति नगर थाने की पुलिस ने शनिवार रात अर्पण को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी युवक को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomCASİBOMholiganbet girişcasibomcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişcasibom güncelcasibomcasibom girişbahis siteleriCasibom Girişcasibom girisiCasibomgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/