सिलीगुड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने शुक्रवार सुबह मेयर के इलाके में जाकर चुनाव प्रचार किया। वह शहर के कॉलेजपाड़ा इलाके में लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान कॉलेज मैदान के आसपास मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से बातचीत की। इसके बाद बाघाजतिन पार्क में भी प्रातःभ्रमण करने वालों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। यहां वह बैडमिंटन खेलते हुए भी नजर आये।
प्रचार के दौरान शंकर घोष ने कहा कि उनकी छात्र राजनीति की शुरुआत सिलीगुड़ी कॉलेज से हुई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और प्रचार के दौरान उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।
