इंडोर स्टेडियम में नए खेल ढांचे के विकास के साथ बैडमिंटन प्रशिक्षण दोबारा शुरू करने और शतरंज प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने की योजना पर भी विचार किया गया। इसके अलावा खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों से जुड़े संगठनों के लिए स्थायी कार्यालय उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। इन सभी योजनाओं को सिलीगुड़ी नगर निगम की देखरेख में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, मंत्री ने कंचनजंघा स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य की भी विस्तृत जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 तक नवीनीकरण का काम पूरा कर स्टेडियम सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
निरीक्षण के दौरान शंकर घोष ने शेष कार्यों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।





