शहर में बिना नंबर सड़कों पर दौड़ रहे टोटो, बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

सिलीगुड़ी,14 मई (नि.सं.)। शहर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में शहर में बिना नंबर वाले टोटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। नतीजा इनकी वजह से सड़कों पर जाम लगने लगा है। जिससे शहर के लोग परेशान है। शहर के गली के अलावा मुख्य सड़कों पर टोटो की संख्या अनगिनत बढ़ रहे है।


हालांकि, टोटो के परिचालन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई कदम उठाये गये हैं। लेकिन ये समस्या अभी भी बनी हुई है। इसका जीता जागता उदाहरण शहर में देखने को मिलेगा। प्रशासन को ताक पर रखते हुए बिना नंबर वाले टोटो सिलीगुड़ी की मुख्य सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।टोटो के कारण शहर के ऑटो चालकों से लेकर बाइक चालकों और आम लोगों को भी परेशानी हो रही है। आरोप है कि टोटो के कारण जगह-जगह जाम लग रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शहरवासी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO