राजगंज, 7 अगस्त (नि.सं.)। श्री अरबिंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आरोगांव फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सिलीगुड़ी के डिवाइन लाइफ फाउंडेशन के तत्वावधान में राजगंज ब्लॉक अंतर्गत मझियाली ग्राम पंचायत के पाथरघाट में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिलीगुड़ी सहित विभिन्न इलाकों की 8 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस संबंध में डिवाइन लाइफ फाउंडेशन के सदस्य दिलीप अग्रवाल ने कहा कि श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के अवसर पर डिवाइन लाइफ फाउंडेशन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 4 अगस्त को चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आज फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है।
आने वालों दिनों में हर घर तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।इस दौरान डिवाइन लाइफ फाउंडेशन के सिलीगुड़ी सर्कल संयोजक चंद्रकांत मेहता, ललित अग्रवाल, विकास जादोजिया, तापस दत्त और प्रांजल मौर मौजूद थे।
