बेटी का गणना फॉर्म न मिलने पर पिता ने की आत्महत्या, पीड़ित परिवार से मिले डिप्टी मेयर 

सिलीगुड़ी,15 नवंबर(नि.सं)। राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत आमबाड़ी के कामरभिटा अंचल में रहने वाले भुबन चंद्र रॉय अपनी बेटी का नाम सूची में न आने से मानसिक तनाव में थे। गुरुवार रात उनका शव उनके घर के पास एक पेड़ से लटका पाया गया था। सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार उक्त पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। 


गौरतलब है कि भुबन चंद्र रॉय की बेटी शिवानी रॉय की कुछ साल पहले कहीं और शादी हो गई थी। हालांकि, वह हर साल वोट देने के लिए अपने पिता के घर आती थी। भुबन उनकी पत्नी और बेटे का नाम सूची में शामिल होने के बावजूद, उनकी बेटी के नाम से सूची में नाम नहीं आया। भुबन इस बात से परेशान थे। परिवार का आरोप है कि इसी मानसिक पीड़ा के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।
घटना की खबर मिलने पर सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नमशूद्र शरणार्थी विकास प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सरकार और अन्य नेता आमबाड़ी में परिवार से मिलने गए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *