सिलीगुड़ी, 26 मार्च (नि.सं.)। रामनवमी के मौके पर शहर में सुरक्षा के इंतजाम को और मजबूत करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने शहर के जरूरी इलाकों का निरिक्षण किया। उन्होंने एंटीएस मोड़, हाशमी चौक, रामकृष्ण मोड़, इस्कॉन मोड़ समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया।
कमिश्नर सैयद वकार रजा ने कहा, हमारा मेन मकसद त्योहार के दिन आम आदमी की सुरक्षा है। इसलिए, इस बात पर खास ध्यान दिया जा रहा है कि कहीं भी कोई सुरक्षा चूक न हो।
