सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब की ओर से मनाया गया ईस्ट बंगाल क्लब का 104वां स्थापना दिवस

सिलीगुड़ी, 1 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब की ओर सिलीगुड़ी में ईस्ट बंगाल क्लब का 104वां स्थापना दिवस और ईस्ट बंगाल फैन क्लब का 7वां स्थापना दिवस मनाया गया है। आज सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में ईस्ट बंगाल रोड को लाल और पीले गुब्बारों और ईस्ट बंगाल क्लब के झंडों से सजाया गया है। आज ईस्ट बंगाल क्लब समर्थक वासुदेव घोष ने दीप जलाकर क्लब का झंडा फहराया।


बाद में केक काटकर इस दिन को मनाया गया। इसके अलावा सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब के सदस्यों ने क्लब के इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष मदन भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी लड़ाई कोलकाता फुटबॉल लीग से शुरू हुई है। इस साल की फुटबॉल टीम भी बहुत अच्छी रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *