सिलीगुड़ी का विवेकानंद क्लब जामदानी साड़ी से पूजा मंडप बनाकर लोगों का ध्यान करेंगा आकर्षित, तैयारी जोरों पर

सिलीगुड़ी, 28 अक्टूबर(नि.सं.)। काली पूजा की अंतिम तैयारी चल रही है। सिलीगुड़ी का विवेकानंद क्लब जामदानी साड़ियों से पूजा मंडप बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने जा रहा है।हर साल एक नई थीम के साथ विवेकानंद क्लब शहरवासियों का ध्यान आकर्षित करता है।


इस साल भी उनका खास आकर्षण जामदानी साड़ी से बना पूजा मंडप है।आपको बता दें कि मूल रूप से जामदानी साड़ी की परंपरा को उजागर करने के लिए आयोजकों ने यह पहल की है। क्लब के सदस्यों को उम्मीद है कि यह पूजा मंडप शहरवासियों का ध्यान खींचेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *