सिलीगुड़ी के 33 नंबर वार्ड में किया गया गहरे नलकूप परियोजना का शिलान्यास

सिलीगुड़ी,23 सितंबर(नि.सं.)। पेयजल संकट को दूर करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम के तत्वावधान में सिलीगुड़ी के 33 नंबर वार्ड के सूर्यसेन कॉलोनी के ब्लॉक डी में गहरे नलकूप (ट्यूबवेल)कार्य का शिलान्यास किया गया है।


बताया गया है कि यह ट्यूबवेल 50 लाख रुपये की लागत से जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग के सहयोग से लगाया जायेगा। आज मेयर गौतम देव और नगर निगम के चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती ने परियोजना के फलक का अनावरण किया।

इस दौरान मेयर परिषद दुलाल दत्ता, 4नंबर बोरो के चेयरमैन जयंत साहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।मेयर गौतम देव ने कहा कि इस गहरे ट्यूबवेल लगने से न केवल 33 नंबर वार्ड बल्कि 34 नंबर वार्ड के निवासियों को भी लाभ होगा। जिससे पेयजल की समस्या कुछ हद तक दूर हो जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *